Udise+ Data Updation | अपने स्कूल की यु डाइस डाटा अपडेट कैसे करें – Udise plus data एन्ट्री हर साल विद्याालयों की सभी जानकारी को पोर्टल में अपडेट किया जाता है। जिससे कि विद्यालय की स्थिति के अनुसार विभिन्न योजनाओं व अधोसंरचना का विकास किया जा सके। सत्र 2022-23 की UDISE PLUS की डाटा को अपडेट किया जाना है। यु डाइस के माध्यम से स्कूल की सभी जानकारी ऑनलाइन एंट्री करना होता है। वर्ष 2022-23 की यु डाइस डाटा को अपडेट करने का कार्य शुरू हो गया है।

Udise plus (यू-डाइस) क्या है ?

Udise plus (यू-डाइस) का पूरा नाम ” एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली ” (Unified District Information System for Education) भारत सरकार द्वारा विकसित शिक्षा से संबंधित सूचना संकलन प्रणाली है । वर्तमान में इसके माध्यम से 2022-23 का डेटा एकत्र किया जा रहा है। UDISE से सम्बंधित डाटा को प्रतिवर्ष नए सत्र में अपडेट किया जाता है ,जिसमे पिछले सत्र की कुछ डाटा जैसे परीक्षा परिणाम आदि को भरा जाता है। इसके साथ ही स्कूल से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी मांगी जाती है।

Udise plus 2022-23 विवरण –

  • Teacher Details (शिक्षक विवरण) – 34 बिंदु
  • School Profile & Facility (स्कूल प्रोफ़ाइल और सुविधा) – 87 बिंदु
  • Student Details (छात्र विवरण) – 35 बिंदु
  • ईन 3 Section में कुल 156 बिंदु में जानकारी मांगी गयी है जिसे कुल 15 खंडों में बांटा गया है।

Udise plus लॉगिन कैसे करें-

यु डाइस की एंट्री करने के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण स्टेप है उसमे लॉगिन करना। अपने स्कूल की UDISE DATA की एंट्री के लिए सबसे पहले आपको Udise+ Portal पोर्टल में लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए अपने कम्प्यूटर के इंटरनेट ब्राउजर में Udise लिखकर सर्च करना है। इसके बाद नीचे चित्र में बताये गए लिंक पर क्लिक करें ,आप सीधे स्कूल शिक्षा विभाग के UDISE+ के मुख्य पेज में पहुँच जायेंगे।

अब यहाँ दिए गए LOGIN विकल्प पर टैप करें ,इसमें जैसे ही आप टैप करेंगे -पोर्टल नए पेज में खुलेगा ,इस पेज में आपको Username ,Password और Capcha Code भरने के बाद Login बटन पर टैप करें।

लॉगिन करने के लिए Username के स्थान में अपने स्कूल का 11 अंकों वाला UDISE Code (23435874952) का प्रयोग करें और पॉसवर्ड आपके ब्लॉक कोआर्डिनेटर MIS या CAC द्वारा जनरेट किया गया है उसे लिखें। इस प्रकार अब आप UDISE+ पोर्टल में लॉगिन हो चुके है। अब आगे विकल्पों का चयन करते हुए UDISE DATA 2022-23 की ENTRY करना है।

Open DCF – डीसीएफ में एंट्री करना –

लॉगिन करने के बाद आपको एक नए पेज मिलेगा जिसमे चार विकल्प दिए गए है ,इस पेज से आप udise एंट्री के लिए मेनुअल फार्म भी डाउनलोड कर सकते है। इस पेज में आपको सबसे नीचे में दिए गए विकल्प पर टाइप करना है जैसे कि चित्र में बताया गया है।


जैसे ही आप ऊपर चित्र में बताये गए विकल्प पर टच करेंगे ,एक पॉपअप मैसेज आएगा जिसमे कुछ मुख्‍य पाईंटस दिये है इसे पढ़ें और OK पर टैप करें।

यूडाइस में फार्म भरना कैसे शुरू करें (Start To Fill Form )

आपको यहाँ ये जान लेना बहुत जरुरी है कि UDISE 2022 -23 से सम्बंधित डाटा प्रविष्टि में आपको कुल 43 बिंदु दिए गए है अर्थात आपको कुल 43 प्रकार के प्रपत्रों में जानकरी देना है।इन 43 प्रपत्रों को 11 भागों में विभाजित किया गया है। फार्म को भरने के लिए आप अपनी मनपसंद भाषा का चयन कर सकते है। यहाँ दो प्रकार की भाषा का विकल्प दिया गया है। ENGLISH और हिंदी। आप अपने सरलता के हिसाब से भाषा का चयन करें।

UDISE DATA अपडेट करें –

अब आपको UDISE डाटा की प्रविष्टि करनी है। ये प्रविष्टि आपको 43 बिन्दुओ /प्रपत्रों में करनी है। यु डाइस प्लस में भरे जाने वाले 43 प्रपत्रों को कुल 11 भागों में बांटा गया है। उन सभी भागों का नाम आपको यहाँ बताया गया है –

  • UDISE + के सभी भागों का नाम हिंदी और अंग्रेजी में दिया जा रहा है। क्योंकि बहुत से यूजर्स को अंग्रेजी को समझने में कठिनाई हो सकती है। अत: हम अपने यूजर्स के सहूलियत के लिए दोनों भाषा में जानकारी दे रहे है।
  • भाग 1- स्कूल का विवरण (स्थान ,संरचना ,अनुदेश का माध्यम )
  • Section 1 – School Profile (Location,Structure, Management and Medium of Instruction)
  • भाग 2 – भौतिक सुविधाएं एवं उपकरण
  • Section 2 – Physical Facilities and Equipments
  • भाग 3- शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ
  • Section 3- Teaching and Non-Teaching Staff
  • भाग 4 – नए दाखिले ,नामांकन एवं पुनरावर्तक /रिपीटर्स
  • Section 4- New Admission ,Enrolment and Repeaters
  • भाग 5 – बच्चों को दिए गए प्रत्साहन एवं सुविधाएँ
  • Section 5 – Incentives and facilities Provided ti Children
  • भाग 8 – प्राप्ति और व्यय
  • Section 8 – Receipts and Expenditure
  • भाग 9 – संस्थागत स्तर पर एनएसक्यूएफ के तहत व्यवसायिक शिक्षा
  • Section 9 – Vocational Education Under NSQF at Institutional Level
  • भाग 10 & 11 – पीजीआई (PGI ) एवं अन्य संकेतक & स्कूल की सुरक्षा
  • Section 10 & 11 – PGI and Other Indicatord & School Safety
  • भाग 7 – बोर्ड परीक्षा का परिणाम
  • Section 7 – Board Examination Result

UDISE के सभी भागों को भरें -अपडेट करें

जैसे कि आपको बताया गया कि UDISE के डाटा संकलन के लिए कुल 43 प्रपत्र में जानकारी मांगी गयी है ,जिसे कुल 11 भागों में बांटा गया है। अब आपको सभी भागों को क्रम से Open करना है और उस भाग में दिए गए प्रपत्रों को भरना है। साथियों आपको यहाँ ये भी जरूर जान लेना चाहिए कि UDISE के प्रपत्र में कई जानकारी पहले से भरी हुई है जिसे आपने UDISE 2020-21 और 2021-22 में भरे थे।

UDISE 2022-23 के संकलन में आपको सत्र 2019-20 ,2020-21 और 2021-22 की जानकारी अपडेट करना है। जैसे पिछले सत्र का बोर्ड परीक्षा परिणाम भरना ,पिछले सत्र में प्राप्त अनुदान राशि उसका व्यय विवरण आदि। साथ ही वर्तमान वर्तमान सत्र 2022-23 में बच्चों दाखिला सम्बन्धी जानकारी को अपडेट करना इत्यादि।

UDISE+ Entry 2022-23 एक नजर में –

  • Entry से पूर्व एकत्रित की जाने वाली आवश्यक जानकारियाँ:
    • समस्त जानकारियाँ 30 सितंबर 2022 की स्थिति में।
    • विद्यालय के भौतिक स्थिति की जानकारी: सत्र 2022-23
    • कक्षावार-लिंगवार-आयुवार दर्ज संख्या: सत्र 2022-23
    • परीक्षा परिणाम: सत्र 2022-23
    • शाला लगने के दिवसों की संख्या: सत्र 2022-23
    • पाठ्यपुस्तकों तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी: सत्र 2022-23
    • चिकित्सा जाँच की जानकारी: सत्र 2022-23
    • निरीक्षण-अवलोकन की जानकारी: सत्र 2022-23
    • गणवेश इत्यादि की जानकारी: सत्र 2022-23
      9.SMC की जानकारी: सत्र 2022-23
    • शिक्षक प्रशिक्षण/उपस्थिति की जानकारी: सत्र 2022-23
    • आय-व्यय की जानकारी: सत्र 2022-23
    • वर्तमान सत्र में पाठ्यपुस्तक प्राप्ति की जानकारी- सत्र 2022-23
      आज के आर्टिकल में -UDISE DATA 2022-23 Online Entry Kaise Karen ,अपने स्कूल की यु डाइस डाटा कैसे अपडेट करें -इसकी पूरी जानकरी बताया गया है। हमें उम्मीद है ये जानकारी शिक्षकों और सम्बंधित विभागों के लिए बहुत उपयोगी होगी।

खंड 3- Student Details (छात्र विवरण) – 35 बिंदु–

छात्र की सामान्य जानकारी –

  • Name of the Student (in Capital Letters):
  • Gender (Male-1, Female-2, Transgender-3):
  • Date of Birth (DD/MM/YYYY):
  • Mother’s Name:
  • Father’s Name:
  • Guardian’s Name:
  • Aadhaar Number of Child :
  • Name of Student as per/in Aadhaar Card :
  • Address:
  • Pincode:
  • Mobile Number (of Student/ Parent/ Guardian):
  • Alternate Mobile Number (of Student/ Parent/ Guardian):
  • Contact email-id (of Student/Parent/Guardian):
  • Mother Tongue of the Child:**
  • Social Category (General-1, SC-2, ST-3, OBC-4):
  • Minority Group:
  • Whether BPL beneficiary? (Yes-1, No-2):
  • Whether CWSN? (Yes-1, No-2):
  • The child identified as Out-of-School-Child in current or previous years?

स्कूल मे छात्रों के नामांकन का विवरण-

  • Admission Number in School:
  • Admission Date (DD/MM/YYYY) in Present Class: 16-06-2022
  • Academic Stream opted by the student (For Higher Secondary Classes only)
  • Status of student in Previous Academic Year of Schooling(2021-22):
  • The previous class studied whether appeared for examinations:
  • the previous class studied – Result of the examination :
  • Promoted/Passed with grace,
  • Option in case of 1-Appeared in Examinations
  • In the previous class studied – % of overall marks obtained in the examination
  • No. of days the child attended school (in the previous academic year): 190

छात्रों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण –

  • Free Text Book
  • Free Uniforms
  • Free Transport facility Free By Cycle
  • Free Escort
  • Free Mobile/ Tablet/ Computer
  • scholarship Received by Student (i) Central Scholarship
  • State Scholarship:
  • Facilities provided to Students in case of CWSN
  • Braille Book
  • Braille Kit
  • Low Vision Kit
  • Hearing Aid
  • Braces
  • Crutches
  • Wheel Chair
  • Tri-cycle
  • Caliper Other
  • Escort
  • Stipend
  • Whether the child has been screened for Specific Learning Disability
  • Whether the child has been screened for Autism Spectrum Disorder (ASD)?
  • Whether the child has been screened for Attention Deficit Hyperactive Disorder (ADHD)?
  • Is the student involved in any extracurricular activity?
  • Has the student been identified as a gifted/talented child in
  • Whether the student participated in nurturance camps (Yes-1, No-2)
  • Has the student appeared in State Level Competitions/ Olympiads/National level Competitions?
  • Does the child participate in NCC/ NSS/ Scouts and Guides? (Yes-1, No-2)
  • Name and Code of Central Scholarships 1- Pre Matric Scholarships Scheme for Minorities (MOMA), 2- Post Matric Scholarships Scheme for Minorities.