आगामी शिक्षण सत्र 2022-23 प्रारंभ होने के पूर्व की जाने वाली तैयारियों हेतु निर्देश।

म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार आगामी शिक्षण सत्र 2022-23 प्रारंभ होने के पूर्व की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि सत्र प्रारंभ होने के पूर्व निम्नानुसार तैयारियां किया जाना सुनिश्चित करें - 
  1. आगामी दिवसों में घोषित अवकाश में प्रत्येक विद्यार्थियों को शेष बची अथवा पुरानी प्राप्त की हुई पुस्तकें उपलब्ध कराई जावे तथा पुस्तकों पर कवर चढ़ाने के निर्देश दिया जावें।
  2. सभी विद्यार्थियों को प्राप्त पुस्तकों को साधारण रूप से पढ़ने के निर्देश दिये जावें एवं संस्था की लायब्रेरी की पुस्तकें विद्यार्थियों को पढ़ने हेतु उपलब्ध कराई जावे।
  3. प्रत्येक विद्यालय में योग प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक के द्वारा विद्यार्थियों हेतु आनलाईन योग कक्षायें संचालित कराई जावें तथा इस बात का ध्यान रखा जावे कि कक्षायें पूर्ण रूप से स्वेच्छिक हों।
  4. विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों से जोड़ने हेतु विद्यालयों में उपलब्ध खेल सामग्री के आधार पर खेलों का प्रशिक्षण दिया जावें।
  5. सत्र प्रारंभ होने के पूर्व भवन/छत आदि की रिपेयरिंग भवन मरम्मत एवं भवन के रंग रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया जावे।
  6. शालेय प्रांगण की साफ-सफाई एवं शौचालों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जावें।
  7. प्रत्येक संस्था में उपलब्ध प्रयोगशाला को व्यवस्थित किया जावे तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जावे।
  8. ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रत्येक विद्यार्थी को प्रोजेक्ट वर्क दिया जाना सुनिश्चित करें।
  9. समस्त संस्था प्रधान यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स के जो अपूर्ण प्रस्ताव आपके द्वारा भेजे गये है उन्हें तत्काल पूर्ण कर कार्यालय में प्रेषित करें।
  10. विगत सत्र की समस्त विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पूर्ण रूप से स्वीकृत करना सुनिश्चित करें।
  11. जिन विद्याथियों के बैंक खाते अपडेट नहीं हुये हैं, उन्हें तत्काल अपडेट कराया जाना सुनिश्चित करें।
  12. समस्त संस्था प्रमुख अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों की सी.आर. पूर्ण कर संधारित किया जाना सुनिश्चित करें।
  13. समस्त मदों की सामग्रियों का भौतिक सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करना सुनश्चित करें।
  14. विद्यालय में संचालित समस्त मदों की कैश-बुक अप्रैल 2022 की स्थिति में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।