भारत सरकार स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार 2022 हेतु आनलाईन आवेदन हेतु पात्रता, नामांकन एवं चयन प्रक्रिया, जिला चयन समिति, राज्य चयन समिति एवं चयन के मापदण्ड प्रसारित किये गये हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 हेतु शिक्षकों द्वारा व्यक्तिशः सीधे आनलाईन स्व-नामांकन भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की वेबसाईट पर दिनांक 01 जून 2022 से 20 जून 2022 तक किये जा सकेंगे। इस हेतु पात्रता, नामांकनों की स्क्रूटनी हेतु जिला चयन समिति का स्वरूप/मूल्यांकन के मापदण्ड, राज्यस्तरीय चयन समिति का स्वरूप एवं समय सारणाी का उल्लेख किया गया है।

सीधे आनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु विजिट करें – https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/login.aspx

राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार 2022 हेतु नामांकन की पात्रता

  • शासकीय/स्थानीय निकाय/अनुदान प्राप्त/प्राथमिक/माध्यमिक/हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल/राज्य के माॅडल स्कूल एवं सी.बी.एस.सी./आई.सी.एस.सी. से संबध्द विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक नामांकन हेतु पात्र होंगे।
  • नियमित रूप में कक्षा अध्यापन कराने वाले शिक्षक/संस्था प्रमुख ही नामांकन हेतु पात्र होंगे।
  • सेवानिवृत्त शिक्षक , शैक्षिक प्रशासक, शैक्षिक निरीक्षक, एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत अमला नामांकन हेतु पात्र नहीं होगें।
  • संविदा शिक्षक/अतिथि शिक्षक आदि नामांकन हेतु पात्र नहीं होगें।
  • टयूशन कार्य में संलिप्त रहने वाले शिक्षक / संस्था प्रमुख नामांकन हेतु पात्र नहीं होंगे।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 हेतु नामांकन एवं चयन की प्रक्रिया

  • शिक्षक को भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/ पर दिनांक 01 जून 2022 से 20 जून 2022 तक सीधे आनलाईन स्व-नामांकन करना होगा।
  • प्रत्येक आवेदक को उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्य से संबंधित अभिलेख / की गई गतिविधियां / मैदानी भ्रमण/ किये गये कार्य के फोटोग्राफ्स, आडियो, वीडियो आदि आनलाईन अपलोड करने होंगे।
  • नामांकनकर्ता शिक्षक द्वारा अपलोड की गई जानकारी एवं कोई भी अभिलेख/पत्र छद् म पाया जाता है तो शिक्षक के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

समय – सारणी

क्रं.विवरणतिथि
1नामांकनकर्ता द्वारा राष्ट्रस्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 हेतु आनलाईन आवेदन एवं नामांकन की तिथि –01 June to 20 June 2022
2जिला चयन समिति द्वारा राज्य चयन समिति के लिए पोर्टल पर आनलाईन 03 अनुशंसाओं का अग्रेषण ।01 July to 15 July 2022
3राज्य चयन समिति द्वारा नेशनल ज्यूरी को सार्टलिस्टेड 06 अनुशंसाओं का भारत सरकार के पोर्टल पर आनलाईन अग्रेषण।16 July to 30 July 2022