मोगली उत्सव 2023 | Mogli Utsav 2023

मोगली उत्सव 2023 – जिला स्तरीय मोगली उत्सव 2023 जो की दिनांक 3 अक्टूबर को उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें समस्त विकास खंडो कि टीमों ने भागीदारी की। इस प्रतियोगिता में जुन्नारदेव विकासखंड की वरिष्ठ वर्ग की टीम ने पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं अपने विकासखंड एवं जनजाति कार्य विभाग का नाम रोशन किया।
आज की इस प्रतियोगिता में जुन्‍नारदेव से शिखर पाल एवं महक सूर्यवंशी दोनों ने वरिष्ठ वर्ग में प्रतिनिधित्व किया एवं विजय श्री प्राप्त की यह दोनों ही छात्र जुन्नारदेव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भतोडिया कला में अध्यनरत है।
इन विजेता छात्रों को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं यह विद्यार्थी अब नवंबर माह में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जुन्नारदेव विकासखंड को मिली दोहरी सफलता

मोगली उत्सव वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान एवं जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज में प्रथम स्थान। दोनों ही प्रतियोगिताओं में जुन्नारदेव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भतोडिया कला के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। मोगली उत्सव में शिखारपाल एवं महका सूर्यवंशी ने बाजी मारी। जैव विविधता क्विज में शामिल हुए जिले के कुल 50 विद्यालयों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भतोडिया कला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में संस्था के विद्यार्थी शिखर पाल पूर्वी चौहान रोहिणी यदुवंशी ने शाला का प्रतिनिधित्व किया। सभी विजेता छात्रों को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *