भारतीय भाषा उत्सव | Indian language festival

chhinaswamy

भारतीय भाषा उत्सव – भारतीय भाषा उत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम 28 सितंबर 23 को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया था। इसके क्रम में, प्रौद्योगिकी और भारतीय भाषा के संबंध में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 28 और 29 सितंबर, 2023 को आयोजित किया गया था।

भारत सरकार ने प्रसिद्ध तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिन (11 दिसंबर) को भारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव किया है। भारतीय भाषा उत्सव 28 सितंबर 2023 से 11 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

भारतीय भाषा उत्सव के अंग के रूप में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में तीन महत्वपूर्ण विषयगत सत्र शामिल होंगे: (i) भारतीय भाषाओं के लिए प्रौद्योगिकी, (ii) भारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी, और (iii) भारतीय भाषाओं के माध्यम से प्रौद्योगिकी। ये विषय भारतीय भाषा को बढ़ावा देने में प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर जोर देंगे, जिसमें शिक्षण, प्रशिक्षण, परीक्षा और शैक्षिक सामग्री के अनुवाद में इसकी भूमिका शामिल है। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एनईपी-2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप वर्तमान शिक्षा ईको-प्रणाली से भारतीय भाषाओं में निहित सहज अंतरण की सुविधा प्रदान करना है।

https://anuvadini.aicte-india.org/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *