कलेक्टर द्वारा शालाओं का औचक निरीक्षण | Inspection of schools by collector – कलेक्टर श्रीमती पटले ने किया शालाओं का औचक निरीक्षण – कलेक्‍टर महोदया श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2023 को शासकीय उमावि लोनिया करबल, विकासखंड छिंदवाडा, शास उमावि कुण्‍डालीकला, विखं परासिया, शास मा शाला परतला का निरीक्षण किया गया।

1 / 9

शासकीय उमावि नोनिया करबल में कलेक्टर महोदय द्वारा कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम का अवलोकन किया गया| विशेषकर विगत दिवस शाला को प्राप्त अनुरक्षण /मरम्मत कार्य हेतु प्राप्त 3,00,000/- की राशि का उपयोग किन कार्य हेतु किया गया उसका निरीक्षण किया गया। कलेक्टर महोदया द्वारा नोनिया करबल में शाला शिक्षकों की बैठक को लेकर शिक्षकों व विद्यार्थी एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी हेतु प्रेरित किया गया तथा शाला में सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर वातावरण बनाने हेतु कहा गया। कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि उनके आगामी निरीक्षण से पहले शाला में आकर्षक वातावरण निर्माण हो जाना चाहिए।

कलेक्टर महोदय द्वारा माध्यमिक शाला परतला में मरम्मत अनुरक्षण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा शाला में कक्षा कक्ष में प्रिंट रिच वातावरण का अवलोकन किया

शासकीय उमावि कुंडालीकला में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोदया द्वारा अुनरक्षण राशि से किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। शाला के कंप्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम, कक्षा कक्ष, समग्र शिक्षा अभियान से निर्मित 7 अतिरिक्त कक्ष, नल जल योजना से निर्मित अधोसंरचना आदि कार्यों का निरीक्षण किया तथा अति महत्वपूर्ण निर्देश शाला हित विद्यार्थी हित में दिए गए

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीएस बघेल, सहायक संचालक आई एम भीमनवार, एडीपीसी श्री गिरीश शर्मा, डीपीसी श्री जेके इडपाचे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे