Bal Diwas – देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को हर साल बाल दिवस मनाया जाता है|
हर साल 14 नवंबर को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस तिथि को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है. जवाहरलाल नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे| नेहरू जी का ऐसा मानना था कि, बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनसे ही बेहतर भविष्य का विकास होगा. यही कारण है कि नेहरू जी की जयंती के दिन को बाल दिवस या चिल्ड्रन डे के रूप में हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है |
बाल दिवस बच्चों का दिन होता है और इस दिन को लेकर बच्चे काफी उत्साहित भी रहते हैं. स्कूलों में इस दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है और बच्चों को तोहफे भी दिए जाते हैं.