कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, छिंदवाड़ा द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिलें के शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में सीधे प्राचार्यो से चर्चा की गई। बैठक में सहायक संचालक, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक जिला – छिंदवाड़ा भी शामिल थे। 
                   यह बैठक 03 दिसंबर से 05 दिसंबर 2020 तक विकासखंड वार आयोजित की गई। जिसमें प्राचार्यो के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारियों भी ने अपनी उपस्थिति दी। बैठक में एजेंड़ा के संबंध में चर्चा की गई एवं प्राचार्यो को निर्देश दिये गये। आॅनलाईन टीचिंग, मार्गदर्शी कक्षाओं का समय चक्र, छात्रवृत्ति, मैपिंग, असफल भुगतान खातों का अपडेशन, सी.एम.राईज विद्यालयों की जानकारी, मेरिट-कम-मींस के आवेदनों का सत्यापन, सी.एम.हेल्पलाइन इत्यादि मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।   


                     बैठक में अनुपस्थित प्राचार्यो के विरूध्द कार्यवाही करते हुए 1 दिन का वेतन रोकने की कार्यवाही की गई। जिसमें अनुपस्थित प्राचार्यो में विकासखंड पाण्र्ढुना के हाईस्कूल खैरीपैका, बड़चिचोली, तिगांव, अम्बाड़ा, पाठई, डुड्डेवानी, विकासखंड़-सौसर के भुम्मा, कन्या मोहगांव हवेली, रजाडी पिपला, विकासखंड मोहखेड़ के हीरावाडी, धगड़ियामाल, जमुनियामाल, देवगढ़, पालाखेड़ अनुपस्थित रहे।