जिला स्तरीय कला उत्सव 2019

जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरे संस्कृति के इंद्रधनुषी रंग—छिन्दवाड़ा
राष्ट्रीय कला उत्सव के तारतम्य में आज 03-12-2019 स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा में जिले समस्त विकासखंडों से आए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय कला उत्सव में भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द चौरागड़े के मार्गदर्शन, रमसा के राजीव साठे के संयोजन, नोडल विद्यालय प्राचार्य श्रीमती श्रीवास्तव मैडम के व्यवस्थापन व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विजय आनंद दुबे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के इंद्रधनुषी रंग बिखरे।कंठ संंगीत, वाद्यसंगीत, नृत्य व चित्रकला की एकल प्रतियोगिताओं में बाल कलाकारों ने अपने जौहर दिखाए। निर्णायक के रूप में संगीतज्ञ शेखर सरदेशपांडे, नृत्यगुरू कुलदीप राज एवं   श्रीमती गोहिया मैडम ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमती परवीन मंसूरी ने किया। चयनित आठ बालक-बालिकाएं आगामी 7 दिसम्बर को संभागीय कला उत्सव हेतु जबलपुर जाएंगे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *